Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 3 Oct 2022 11:10 am IST


11 दिनों में 4 बार हुआ केदारघाटी में हिमस्खलन


केदार घाटी में हो रहे हिमस्खलन का अध्ययन करने के लिए टीम रवाना होगी. वाडिया इंस्टीट्यूट के 2 वैज्ञानिक आज केदारनाथ में उस जगह जाएंगे जहां पिछले 11 दिनों में 4 बार हिमस्खलन हो चुका है.उत्तराखंड सरकार केदारनाथ की पहाड़ियों पर हिमस्खलन के स्थलीय निरीक्षण के लिए पहले ही टीम गठित कर चुकी है. वैज्ञानिकों की टीम स्थलीय निरीक्षण और अध्ययन करने के बाद विस्तृत रिपोर्ट तैयार करेगी. रिपोर्ट तैयार करने के बाद वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों की टीम इसे उत्तराखंड सरकार और शासन को सौंप देगी. साथ ही लगातार हो रहे हिमस्खलन को रोकने के उपाय भी सुझाएगी