Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 17 Aug 2021 1:58 pm IST


द्वितीय केदार मद्महेश्वर में पहली बार ध्वजारोहण


आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर द्वितीय केदार मद्महेश्वर में पहली बार स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। यहां मुख्य पुजारी व हक-हकूकधारियों ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए। केदारनाथ समेत जिले के अन्य हिस्सों में भी स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रध्वज फहराया गया। जिलाधिकारी मनुज गोयल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिकों को सम्मानित भी किया। स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर जिला कार्यालय में डीएम मनुज गोयल ने झंडारोहण किया। उधर, केदारनाथ में मुख्य पुजारी बागेश लिंग ने मंदिर परिसर में राष्ट्रध्वज फहराया। इस मौके पर देवस्थानम बोर्ड के कर्मचारी व तीर्थपुरोहित मौजूद थे। दूसरी तरफ, मद्महेश्वर धाम में पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पुलिस कार्यालय में एसपी आयुष अग्रवाल ने राष्ट्रध्वज फहराया।