Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 10:00 pm IST


रक्षाबंधन कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्रियों को महिलाओं ने बांधे रक्षा सूत्र


कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा पालन करते हुए रक्षाबंधन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में देहरादून के हाथीबड़कला और नयागाँव की बहनों ने मसूरी विधानसभा से विधायक गणेश जोशी और पेयजल मंत्री बिशन सिंह चुफाल को रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से की गई जिसके उपरांत कलाकारों द्वारा गढ़वाली,कुमाऊनी,नेपाली आदि सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महिलाओं ने काबीना मंत्री गणेश जोशी और काबीना मंत्री बिशन सिंह चुफाल की कलाई में रक्षा सूत्र बांधा। मंत्री ने महिलाओं को उपहार भी भेंट किए।