Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 25 Aug 2021 8:30 am IST


बारिश ने रोका निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान


निगम ने मंगलवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। निगम की टीम दस दुकानों से अतिक्रमण हटा पाई थी कि बारिश हो गईं और अभियान को बीच में रोकना पड़ा। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने कई दुकानदारों का सामान जब्त कर लिया। नौ अगस्त को नगर व्यापार मंडल और नगर निगम के अधिकारियों के मध्य अतिक्रमण हटाने के लिए वार्ता हुई थी। इसमें व्यापारियों ने रक्षाबंधन को देखते हुए 23 अगस्त तक अतिक्रमण हटाओ अभियान नहीं चलाने को कहा था। इस पर निगम के अधिकारियों ने सहमति जताई थी। नाली के पार और सड़क की पटरी पर सामान रखने, फड़ लगाने पर कार्रवाई करने की चेतावनी थी।