Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 2 May 2022 10:47 am IST

नेशनल

देश में कोरोना: सक्रिय केस 19 हजार के पार


 देश में कोरोना संक्रमण के मामले बीते कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं। पिछले करीब चार पांच दिनों से रोज 3000 से ज्यादा मरीज मिल रहे हैं। बीते 24 घंटे में सक्रिय केस 19,500 के पार पहुंच गए। इनमें 408 की बढ़ोतरी हुई। वहीं, 3157 नए संक्रमित मिले। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सोमवार सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 26 लोगों ने महामारी की चपेट में आने से दम तोड़ दिया। राहत की बात यह है कि बीते 24 घंटे में 2723 लोगों ने कोरोना को मात दे दी। इस तरह देश की रिकवरी दर 98.74 फीसदी बनी हुई है, वहीं मृत्यु दर 1.22 फीसदी है। 26 और मौतों के साथ देश में कुल मृतकों का आंकड़ा 5,23,869 तक पहुंच गया।