Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 3 Feb 2022 8:00 am IST


गरमाएगी सियासत, कांग्रेस का चुनाव प्रचार करेंगे सोनिया गांधी, मनमोहन सिंह, राहुल गांधी


उत्तराखंड के चुनावी समर में जान फूंकने के लिए कांग्रेस के 30 स्टार प्रचारक होंगे। इनमें पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा सहित पंजाब, राजस्थान, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्रियों के नाम भी शामिल हैं। स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी चुनाव आयोग ने कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची को हरी झंडी दे दी है। केंद्रीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को सभी दलों के स्टार प्रचारकों की सूची उत्तराखंड की मुख्य निर्वाचन अधिकारी सौजन्या को भेज दी। अब यह सूची प्रदेश के सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों और रिटर्निंग अफसरों तक पहुंचाई जा रही है।