Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 22 May 2022 6:05 pm IST

नेशनल

दिल्ली: सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा- जवानों और किसानों की आमदनी बढ़ाने की करेंगे पूरी कोशिश


आएदिन हमारे देश के जवान सीमा पर अपनी जान गवां देते हैं। फसल खराब होने के कारण किसान आत्महत्या कर लेते हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि हमें उन जवानों पर गर्व है, जो हमारे लिए गलवान घाटी में शहीद हो गए। उन्होंने ये भी कहा कि हमें उन किसानों पर भी गर्व है, जिन्होंने एक साल तक किसानी को बचाने के लिए संघर्ष किया है। यही नहीं अपनी जान भी गवां दी।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हमें उन पर गर्व है और हम जवानो और किसानों की आमदनी को बढ़ाने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा अब पंजाब में हमारी सरकार बनने के बाद हम उनकी शहादत का पूरा ध्यान रखेंगे।