Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 28 Dec 2021 5:06 pm IST

नेशनल

पंजाब चुनावो को लेकर आप ने जारी की 15 प्रत्याशियों की सूची


आम आदमी पार्टी ने मंगलवार को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पांचवीं सूची जारी कर दी है। इस सूची में 15 उम्मीदवारों को जगह मिली है। आप ने श्री चमकौर साहिब विधानसभा सीट से डॉ. चरणजीत सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी इसी सीट से विधायक हैं। अगर वह फिर इसी सीट से विधानसभा चुनाव लड़ते हैं तो मुकाबला दिलचस्प होगा। आप ने मंजू राणा को कपूरथला से प्रत्याशी घोषित किया है। फिरोजपुर शहर से रनवीर सिंह भुल्लर आप के उम्मीदवार बने हैं। बठिंडा शहर से आप ने जगरूप सिंह गिल को टिकट दी है।  आम आदमी पार्टी अब तक 88 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है।