Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 23 Aug 2021 2:41 pm IST


रामलीला बनी बड़कोट वन पंचायत की सरपंच


तहसील बड़कोट के रामलीला मैदान में राजस्व विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में वन पंचायत का पुनर्गठन किया गया। राजस्व अधिकारियों ने बड़कोट गांव के ग्रामीणों के साथ बैठक की। उसके  बाद पंचायत का पुनर्गठन करते हुए रामलीला नौटियाल को वन पंचायत सरपंच चुना गया। जबकि संगीता देवी, सुशीला देवी, ललीता देवी, अजय सिंह असवाल, राजेश उनियाल, गोविन्द सिंह, रवीन्द्र सिंह किराड़ा और मोहन दास वन पंचायत सदस्य चुने गए हैं। सभी नवनिर्वाचित वन पंचायत के सदस्यों ने अपनी पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्यों का निर्वहन करने का भी संकल्प लिया।