Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 Nov 2021 10:00 pm IST


रुद्रप्रयाग पहुंचे सीएम पुष्कर सिंह धामी, जिले को अनेक योजनाओं की सौगात


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मौके पर विभिन्न घोषणाएं कर, क्षेत्र में विकास की सौगात दी। घोषणा में राजकीय इंटर कॉलेज चोपता में दो कक्ष निर्माण किया जायेगा। राष्ट्रीय गोल्ड पदक विजेता विचित्र सिंह नेगी को प्रतियोगिता में जाने हेतु 60 हजार रुपए की धनराशि सरकार की ओर से दी जायेगी। जल्द ही जखोली में सैनिक स्कूल का कार्य पूरा किया जाएगा, इसके लिए एक करोड़ की धनराशि जारी की गई है। फलासी-छतोरा मोटर मार्ग का कार्य किया जाएगा। रुमसी-भौंसाल-चोपता मोटर मार्ग चौंड भूमिधार तक जोड़ने का कार्य किया जाएगा। कार्तिक स्वामी धाम को मोटर मार्ग से जोड़ा जाएगा। तुंगेश्वर मंदिर प्रांगण का विस्तारीकरण किया जाएगा। लंमगौंडी- देवरी-मणीखाल सड़क का निर्माण कार्य किया जाएगा तथा छतोरा पुल सड़क मार्ग से जोड़ा जाएगा। आदि गुरु शंकराचार्य सतेराखाल मंदिर को पर्यटन सर्किट से जोड़ने की कार्यवाही की जाएगी