Read in App


• Sun, 31 Jan 2021 9:57 pm IST


बच्चों ने एक साथ अपने सपने संस्था में धूमधाम से मनाया जन्मदिन


देहरादून। रविवार को बच्चों ने एक साथ सुभाषनगर स्थित  अपने सपने संस्था में धूमधाम के साथ अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चों ने एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाते हुए खुशी जाहिर की। संस्था के सदस्यों ने बच्चों को गिफ्ट हैम्पर देते हुए उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। अन्य बच्चों ने इस दौरान संस्कृति कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। चाँदनी, सूरज, और नीलम को उनके जन्मदिन पर विकास, बद्री , अमन द्वारा केक और  गिफ़्ट प्रदान किये गए। संस्था प्रोजेक्ट प्रबंधक बद्री विशाल ने बताया कि अपने सपने संस्था प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को संस्था के जरूरतमंद बच्चो का जन्मदिन मनाते आ रहा है। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ऐसे बच्चे अपने को अलग ना समझे।  संस्था अध्यक्ष अरुण कुमार यादव  ने बताया कि संस्था विगत छः वर्षों से जरूरतमंद बच्चो के शिक्षा प्रदान करने का काम कर रही है। साथ ही इन बच्चों को एक मंच प्रदान हो सके इसके लिए उन्हें गीत संगीत, नृत्य, आर्ट , क्राफ्ट एवम स्पोर्ट्स भी सिखाया जाता है। इस अवसर पर संस्था के उपसचिव विकास चौहान प्रोजेक्ट प्रबन्धक बद्री विशाल, मर्यान्का, आयुषी, नलिनी, अमन, अक्षिता, सौरभ, आदि लोग उपस्थित रहे।