Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Dec 2022 6:31 pm IST

ब्रेकिंग

यूपी विधानसभा दो दिन में ही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, अग्निशमन समेत छह प्रस्ताव पास


लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र की कार्यवाही सोमवार यानी पांच दिसंबर से शुरू हुई थी। यह सत्र तीन दिन (पांच से सात दिसंबर) तक चलना था, लेकिन मंगलवार को यानी सत्र के दूसरे ही दिन इसे अनिश्चिकाल के लिए स्‍थगित कर दी गई है। 

यूपी सदन में आज कुल छह प्रस्ताव को पास किया गया, जिनमें एक नया प्रस्‍ताव है। नए प्रस्ताव के तहत अग्निशमन और आपदा सेवा 2022 बिल को मंजूर किया गया है। उत्तर प्रदेश क्षेत्र एवं जिला पंचायत सदस्य विधेयक 2016 को भी मंजूरी दी गई। साथ ही माध्यमिक शिक्षा में इंटरमीडिएट शिक्षा (द्वितीय संशोधन) विधेयक 2012, उत्तर प्रदेश निरसन विधेयक 2022 और नैमिषारण्य धाम एवं तीर्थ परिषद 2022 का संशोधन को पास किया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश लोक तथा निजी संपत्ति क्षति वसूली (संशोधन) विधेयक 2022 भी पारित किया गया।


By- Shailendra Singh 

Email- shailendrajournalist97@gmail.com 

Facebook- Shailendra Singh (Shailu)

Instagram- shailendrajournalist97

Twitter- @Shailen37359638