Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 1 Sep 2022 12:16 pm IST


घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो....


गणेश चतुर्थी पर्व बुधवार को विधिविधान से मनाया। लोगों ने व्रत रखा और घरों में विधिवत गणेश पूजन हुआ। शहर में कई स्थलों पर गणेश महोत्सव शुरू हो गया। शोभायात्रा के साथ पंडालों में गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों के बीच श्रीगणेश की मूर्ति की स्थापना की गई। शाम को घर में पधारो गजानन जी मेरे घर में पधारो आदि भजन कीर्तन हुए।

.........
मंगलपड़ाव में सजी भगवान गणेश की मूर्ति
प्राचीन शिव मंदिर कमेटी की ओर से मंगल पड़ाव में बैंड बाजे के साथ श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा निकाली। पंडित विवेक शर्मा ने पूजा अर्चना कराई। मुख्य यजमान अध्यक्ष धर्मेंद्र गुप्ता, हेमंत साहू और अनिल अग्रवाल अन्नू रहे। शोभायात्रा में मुख्य नंद किशोर, लाला जायसवाल, गंगा जायसवाल, सुनील गुप्ता, अमित आसवानी, शिव कपूर, हिमांशु मिश्रा, विपिन साहू, मदन जोशी, हरीश नाथ गोस्वामी मौजूद रहे। कार्यक्रम संयोजक हरिमोहन आरोड़ा ने बताया इस बार का गणेश महोत्सव मानव सेवा को समर्पित है। इस बीच थैलीसीमिया और कैंसर रोगियों के लिए 150 यूनिट रक्तदान भी किया जाएगा। संचालन संरक्षक रूपेंद्र नागर ने किया।