Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 2 Mar 2022 5:13 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

अरबों का नुकसान


एक बड़ा मालवाहक जहाज जो जर्मनी से अमेरिका के लिए लग्जरी कारों को ले जा रहा था, मंगलवार को मध्य अटलांटिक सागर में डूब गया। इसकी जानकारी पुर्तगाली नौसेना के अधिकारियों ने दी।आपको बता दें की  इस जहाज में लगभग दो हफ्ते पहले आग लगी थी। वहीं अधिकारियों ने इस बात की पुष्टि की है कि जहाज 'फेलिसिटी ऐस' ने स्थिरता खो दी और पुर्तगाल के अजोरेस द्वीपों से लगभग 250 मील दूर डूब गया, जह इसे खींचकर किनारे लाया जा रहा था। पुर्तगाली नौसेना ने अपने बयान में कहा कि जहां जहाज डूबा था वहां मलबे के केवल कुछ टुकड़े और तेल की थोड़ी मात्रा दिखाई दे रही थी और टगबोट होज से तेल के पैच को तोड़ रहे थे। वहीं पुर्तगाली नौसेना के अधिकारियों ने कहा कि फेलिसिटी ऐस की निगरानी कर रहे जहाजों में से एक अजोरेस में पोंटा डेलगाडा के रास्ते में प्रदूषण नियंत्रण उपकरण लेने के लिए जा रहा था। बता दें की 650 फुट लंबा यह जहाज 4,000 कारों को ले जाने में सक्षम है। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि जहाज पर कितने वाहन मौजूद थे।