Read in App


• Mon, 3 May 2021 8:31 am IST


शासन से वार्ता के बाद सफाई कर्मचारियों की हड़ताल स्थगित


रुद्रप्रयाग-शासन से दो माह में मांगों पर कार्रवाई के आश्वासन के बाद सफाई कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल स्थगित हो गई है। इस मौके पर नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों ने साफ-सफाई के साथ ही पूरे नगर को सैनिटाइज भी किया। कर्मियों का कहना है कि तय समय में मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे बिना सूचना के हड़ताल पर चले जाएंगे।