Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 11 Sep 2023 11:58 am IST

ब्रेकिंग

सऊदी क्राउन प्रिंस का राजकीय स्वागत, राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी ने किया रिसीव


नई दिल्‍ली: देश की राजधानी नई दिल्‍ली में आयोजित G2O समिट के लिए आए सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान सोमवार को भारत की स्टेट विजिट पर हैं। उन्‍हें राष्ट्रपति भवन में सेरेमोनियल वेलकम दिया गया। प्रिंस सलमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रिसीव किया। ये उनकी दूसरी स्टेट विजिट है। इससे पहले दोनों देशों के बीच कई मैमोरैंडम साइन किए गए हैं।

क्राउन प्रिंस के वेलकम के बाद राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री मोदी ने मोहम्मद बिन सलमान के साथ आए डेलिगेशन से मुलाकात की। इससे पहले क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान साल 2019 में भी भारत की स्टेट विजिट की थी। उस समय दोनों देशों ने स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप काउंसिल बनाई थी। आज की बैठक में इसी काउंसिल के कामों को लेकर चर्चा की जाएगी। पीएम मोदी से राजनीति, डिफेंस, सिक्योरिटी, अर्थव्‍यवस्‍था और ट्रेड के मुद्दों पर भी चर्चा करेंगे। सऊदी क्राउन प्रिंस PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे।

दोनों देशों के बीच एनर्जी कोऑपरेशन पर होगी बातचीत

प्रधानमंत्री मोदी और सऊदी क्राउन प्रिंस हैदराबाद हाउस में बैठक करेंगे। दोनों देशों के बीच एनर्जी कोऑपरेशन और डिफेंस डील हो सकती है। इसी साल फरवरी में इंडियन एयरफोर्स के विमानों ने पहली बार सऊदी अरब की धरती पर लैंड किया था। दोनों देशों के बीच साल 2022-23 में 52.75 बिलियन डॉलर का व्यापार हुआ। भारत सऊदी का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेड पार्टनर है। सऊदी में 20 लाख से अधिक भारतीय समुदाय के लोग रहते हैं। 1 लाख 75 हजार भारतीय हर साल हज के लिए सऊदी जाते हैं।