Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 1 Oct 2022 4:54 pm IST


फड़ खोखा समिति ने चलयाया सफाई अभियान


बागेश्वर :  बागनाथ फड़ समिति ने शनिवार को नगर में सफाई अभियान कार्यक्रम चलाया। तहसील मार्ग, सैंज समेत विभिन्न स्थानों पर उगी घास को नष्ट किया। लोगों से पॉलीथिन का उपयोग नहीं करने की अपील की गई। घर से बाजार निकलते समय कपड़े का थैला ले जाने का भी सुझाव दिया गया। समिति अध्यक्ष किशन कुमार ने बताया कि समिति हर सप्ताह इस तरह का कार्यक्रम करेगी। लोगों का भी सहयेाग मिल रहा है।