Read in App


• Mon, 8 Mar 2021 8:44 am IST


उत्तराखंड पुलिस की भर्ती जल्द: डीजीपी


देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में जल्द एसआई और पुलिस कांस्टेबल की भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी। डीजीपी अशोक कुमार ने यह जानकारी दी। पिथौरागढ़ के पुलिस लेगीं के निरीक्षण कार्यक्रम के बाद आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि प्रदेश में मार्च में एसआई के 167 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।  जबकि 2 हजार पदों पर पुलिस कांस्टेबल की भर्ती के लिए मई से प्रक्रिया शुरू की जायेगी। चीन और नेपाल सीमा पर 11 पुलिस चौकियां खोलने की भी बात कही।