Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 21 Jul 2022 4:15 pm IST


नन्दा राजजात के लिए मांगा सहयोग


लोक संस्कृति और सीमा प्रहरी गांवों की नीती घाटी में लाता नन्दा देवी की राजजात और देवरा यात्रा का आयोजन 6 से 30 सितम्बर तक होगा‌। लाता नन्दा देवी सेवा समिति नीती घाटी ने शासन प्रशासन से आयोजन के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।गुरुवार को लाता नन्दा देवी सेवा समिति ने जिला अधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि सीमान्त ब्लॉक जोशीमठ के सुदूर क्षेत्र नीती घाटी में प्रत्येक 12 वर्ष में लाता नन्दा राजजात दयोरा/यात्रा का आयोजन घाटी के लोगों द्वारा किया जाता है। जिसमे लाता मां भगवती की डोली को लाता गांव से सीमान्त के क्षेत्र के अंतिम गांव नीती तक हर गांव में एक/दो दिन प्रवास करके भ्रमण करती है। नन्दा राजजात देवरा यात्रा में 1500 से 2000 तक लोग घाटी मे यात्रा के दौरान मौजूद रहेंगे । इस वर्ष मां लाता नन्दा राजजात देवरा यात्रा 6 सितम्बर 2022 से प्रारम्भ होगी और 30 सितम्बर तक चलेगी। यात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए शासन प्रशासन की तरफ से कुछ आवश्यक सहयोग और व्यवस्था की जरूरत है।