Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 24 Feb 2023 11:06 am IST


उत्तराखंड के प्रख्यात संस्कृतिकर्मी प्रो. दाता राम पुरोहित को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गुरुवार 23 फरवरी को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में देशभर से चयनित प्रख्यात संगीतकारों, नर्तकों, लोक एवं आदिवासी कलाकारों और रंगकर्मियों को उनके विशिष्ट योगदान के लिए वर्ष 2019, 2020, 2021 के लिए संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से सम्मानित किया. इसी कड़ी में श्रीनगर गढ़वाल निवासी प्रख्यात संस्कृतिकर्मी और शिक्षाविद प्रो दाता राम पुरोहित को भी सम्मानित किया गया है.बता दें कि, संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार भारत में प्रदर्शन कला वर्ग में दिए जाने वाला सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार है. श्रीनगर गढ़वाल निवासी प्रख्यात संस्कृतिकर्मी और शिक्षाविद प्रो दाता राम पुरोहित को उत्तराखंड की लोक कलाओं के संवर्धन में अमूल्य योगदान के लिए साल 2021 का संगीत नाटक अकादमी सम्मान प्रदान किया गया है.