Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 26 Aug 2021 8:50 am IST


फंदे से लटकी मिली आशा कार्यकर्ता


पाटी (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के चल्थिया गांव की एक आशा कार्यकर्ता घर के भीतर फंदे पर लटकी मिली। मृतका का चार साल पहले विवाह हुआ था। उसका एक बच्चा है। पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया। पाटी से 40 किमी दूर चल्थिया गांव की आशा कार्यकर्ता भावना उर्फ भागीरथी (24) पत्नी पुष्कर राम का शव सोमवार को घर के भीतर लटका मिला। घटना के वक्त महिला उस वक्त घर में अकेली थी और मजदूर पति पुष्कर मजदूरी करने गया था। घटना की जानकारी ग्राम प्रहरी पुष्कर सिंह ने मंगलवार को पाटी थाने को दी।