Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 25 Mar 2023 5:17 pm IST


चम्पावत में तड़के हुई झमाझम बारिश


चम्पावत। चम्पावत में शनिवार तड़के झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। तीन घंटे से अधिक समय तक हुई रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिल उठे। बारिश गेहूं और आलू की फसल के लिए लाभदायक बताई जा रही है।शनिवार को तड़के करीब पांच बजे से झमाझम बारिश हुई। इससे तापमान में गिरावट आ गई। सुबह आठ बजे हल्की धूप निकली। लेकिन इसके कुछ समय बाद ही आसमान में एक बार फिर काले घने बादल घिर आए। ठंड से बचने के लिए लोगों ने गर्म कपड़ों का सहारा लिया। डीएचओ टीएन पांडेय ने बताया कि बारिश से आलू और गेहूं की फसल को फायदा पहुंचा है। इधर जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के मुताबिक बीते चौबीस घंटे में चम्पावत में 11 एमएम, लोहाघाट व पाटी में पांच-पांच और बनबसा में आठ एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई।