Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 9 Aug 2021 8:38 am IST


सावन के तीसरे सोमवार पर ऐसे करें पूजा- अर्चना


सावन का तीसरा सोमवार कल यानी 9 अगस्त को है। सावन के सोमवार का बहुत अधिक महत्व होता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सोमवार का दिन भोलेशंकर को समर्पित होता है। इस दिन विधि- विधान से भगवान शंकर की पूजा- अर्चना की जाती है। सावन माह भोले शंकर को अतिप्रिय होता है। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग की पूजा- अर्चना की जाती है।

शिवलिंग पर ये चीजें करें अर्पित

  • जल
  • दूध
  • चीनी
  • केसर
  • इत्र
  • दही 
  • देसी घी
  • चंदन 
  • शहद
  •  भांग

  • शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये चीजें

    • शिवलिंग पर शंख से जल अर्पित न करें।
    • शिवलिंग पर केवड़े और केतकी का पुष्प अर्पित नहीं करना चाहिए।
    • भगवान शंकर की पूजा में तुलसी दल का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। भोलेनाथ को तुलसी दल नहीं चढ़ाया जाता है।
    • भगवान शंकर की पूजा में हल्दी का इस्तेमाल भी नहीं किया जाता है। 
    • भगवान शंकर को नारियल पानी भी नहीं चढ़ाया जाता है।

    पूजा- विधि

    • सुबह जल्दी उठ जाएं और स्नान आदि से निवृत्त होने के बाद साफ वस्त्र धारण करें।
    • घर के मंदिर में दीप प्रज्वलित करें।
    • भगवान शिव का और सभी देवी- देवताओं का गंगा जल से अभिषेक करें।
    • पुष्प अर्पित करें।
    • भगवान शिव की आरती करें और भोग भी लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को सिर्फ सात्विक चीजों का भोग लगाया जाता है। 
    • भगवान शिव का अधिक से अधिक ध्यान करें।