Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 31 Jul 2021 11:18 am IST


ओलंपिक में महिला हॉकी टीम की शानदार जीत, साउथ अफ्रीका को 4-3 से हराया


भारत में महिला हॉकी टीम ने ग्रुप स्टेज के अपने आखिरी मुकाबले में जीत हासिल की है। उसने साउथ अफ्रीका को 4-3 से हरा दिया है। टीम इंडिया की टोक्यो ओलंपिक में ये दूसरी जीत है। क्वार्टर फाइनल में पहुँचने की उसकी उम्मीदें ज़िंदा हैं। भारत की तरफ से वन्दना कटारिया ने तीन गोल दागे।