Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 26 Feb 2022 10:42 am IST


कैक्टस के पौधे में छिपा है तरक्की का राज, जानिए कैसे ?


वास्तु शास्त्र में  कैक्टस यानी नागफनी के पौधे को घर में लगाने से मना किया जाता है। इसके पीछे का कारण है कि इस पौधे को घर के अंदर लगाने से नकारात्मकता आती है और घर में धनाभाव होने लगता है। नागफनी को ग्रह वास्तु के लिए नकारात्मक बताया गया है। कहा जाता है कि अगर घर में कैक्टस यानी नागफनी का पौधा लगाया जाए तो घर के सदस्यों के बीच कलह होने लगता है और सुख शांति खत्म हो जाती है। इतना ही नहीं घर की शांति के साथ साथ घर की आय पर भी बुरा असर पड़ने लगता है। लेकिन फिर भी आपने कई लोगों को कैक्टस का पौधा खरीदते देखा होगा। वो लोग कैक्टस कहां लगाते होंगे। इसका भी समाधान वास्तु में दिया गया है। वास्तु कहता है कि घर के अंदर ना लगाकर अगर नागफनी के पेड़ या पौधे को घर से 100 मीटर दूर या घऱ से कुछ दूर की दक्षिण पश्चिम दिशा में लगाया जाए तो यह शुभ परिणाम भी देता है। दरअसल वास्तु का आकलन है कि किसी कांटेदार पौधे को यदि घर के नजदीक दक्षिण पश्चिम दिशा में रखा जाए तो  घर परिवार के सदस्यों के बिजनेस और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं। कैक्टस को घर के नजदीक  सही दिशा में लगाने के बाद इसे लगातार पानी औऱ दूध से सींचना चाहिए जिससे ये शुभ परिणाम देता है।