इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में बीती देर रात सरकारी कंपनी के एक तेल भंडारण डिपो में भीषण आग लग गयी। इस घटना में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इस घटना में दर्जनों लोग घायल भी हुए हैं। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है। उत्तरी जकार्ता में सरकारी ऊर्जा कंपनी पेर्तामिना के तेल डिपो में भीषण आग लगने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और जान बचाकर भागे। प्रशासन ने भी आस-पास के रिहायशी इलाकों को खाली कराया।
सेना प्रमुख ने बताया कि, आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। वहीं, पेर्तामिना कंपनी ने एक बयान में कहा कि, वह आग से निपटने और आसपास के श्रमिकों और निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है।