DevBhoomi Insider Desk • Sat, 16 Oct 2021 4:39 pm IST
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मोहकमपुर देहरादून में द हंस फाउण्डेशन डायलिसिस केन्द्र का लोकार्पण किया। माता मंगला के जन्मोत्सव के अवसर पर हंस फाउण्डेशन के संस्थापक भोले जी महाराज और माता मंगला ने प्रदेश को 14 डायलिसिस केन्द्रों और 13 सचल चिकित्सालयों को यह सौगात दी है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने माता मंगला को जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु की भी कामना की। उन्होंने कहा कि माता मंगला और भोले जी महाराज ने अपना पूरा जीवन परमार्थ के लिए लिए समर्पित किया है। उनके लिए नर सेवा ही नारायण सेवा है। उत्तराखण्ड ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण देश में उनके द्वारा जन सेवा के लिए अनेक कार्य किये जा रहे हैं। माता मंगला जी के जन्मोत्सव के अवसर पर हंस फाउण्डेशन द्वारा उत्तराखण्ड को स्वास्थ्य के क्षेत्र में बड़ी सौगात दी गई है।