Read in App


• Thu, 22 Jul 2021 2:02 pm IST


टिहरी : गोली लगने से हिंसक हुआ था गुलदार, शरीर में मिले छर्रे


देवप्रयाग के दुरोगी गांव में दो महिलाओं को मारने वाले गुलदार को भी एक साल पहले किसी ने मारने का प्रयास किया था। गुलदार के पोस्टमार्टम में उसके शरीर से एक साल पुराने कई छर्रे मिले हैं। इसके बाद वन विभाग ने पुलिस और प्रशासन को क्षेत्र में हथियार रखने वालों के चिह्नीकरण करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही छर्रो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा है। विभागीय अधिकारियों की मानें तो यही गुलदार के हिंसक होने का कारण बना था। दुरोगी गांव में दो महिलाओं को शिकार बनाने वाला गुलदार भी एक साल पहले किसी की गोली का निशाना बना था। गुलदार को बीती मंगलवार को शिकारी जहीर अब्बास ने ढेर कर दिया था। इसके बाद गुलदार का पोस्टमार्टम हुआ तो उसके शरीर में छर्रे मिले। इसके बाद वन विभाग ने छर्रो को जांच के लिए फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।