Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sat, 16 Jul 2022 3:47 pm IST


कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने आंगनबाड़ी महिलाओ के साथ मनाया हरेला पर्व


प्रदेश भर में आज उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला धूमधाम से मनाया गया।  इस खास अवसर पर  कैबिनेट मंत्री   रेखा आर्यर देहरादून के झाझरा स्थित डिजिटल आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची जहां उन्होंने आंगनबाड़ी महिलाओ के साथ वृक्षारोपण किया। हरेला पर्व के अवसर पर कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने सभी प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही कहा कि आज मनुष्य धीरे-धीरे प्रकृति से दूर होता जा रहा है। साथ ही वह पेडों को हरा-भरा करने के अपने  कर्तव्यों को भूलता जा रहा है।मंत्री जी सभी से आग्रह किया कि हमारे आसपास जहां पर भी भूमि खाली मिले वहां पर पेड़ लगाए जाएं।