Read in App


• Fri, 10 Nov 2023 3:54 pm IST


घने बादल छाने से बढ़ने लगी ठंड


अल्मोड़ा। नगर में सुबह से ही धुंध छाई हुई है। आसमान सुबह घने बादलों से घिरा हुआ था। बादलों के लगने से अब नगर में ठंड बढ़ने लगी है। लोग ठंड से ठिठुरने लगे हैं। बादलों से नगर के तापमान में भी गिरावट देखने को मिल रही है। इससे लोगों को दिन में भी अब ठंड का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि बादलों के बीच हल्की धूप खिलने से लोगों को राहत मिल रही है।