सावन का महीने शुरु होते ही शिव जी भक्त उन्हें प्रसन्न करने में लग जाते हैं। कुछ इस दौरान महेश्वर की विशेष तरह की पूजा करते हैं तो वहीं बहुत से लोग देश के विभिन्न मंदिरों में जाकर भोलेनाथ के दर्शन करते हैं। तो अगर आप भी सावन में भगवान शिव के अलग-अलग मंदिरों के दर्शन करने के इच्छुक हैं तो आज का हमारा ये आर्टकिल आप ही के लिए हैं। क्योंकि हम आपके लिए लाएं हैं शिव जी का एक ऐसा प्राचीन धार्मिक स्थल जिसके बारे में जानकर आप शायद हैरान हो जाएंगे।
जिस स्थान के बारे में हम बात कर रहे हैं वहां एक ऐसा है शिवलिंग के बारे में जहां जाने पर मृत व्यक्ति भी जीवित हो जाता है। प्रकृति की वादियों में बसा यह गांव देहरादून से 128 कि.मी. की दूरी पर यमुना नदी की तट पर स्थित लाखामंडल नामक के बर्नीगाड़ नामक जगह से 4-5 कि.मी. की दूरी पर स्थित है। बताया जाता है इस स्थान की ऊंचाई समुद्र तल से लगभग 1372 मीटर है। दिल को मोह लेने वाली यह जगह गुफाओं और भगवान शिव के मंदिर के प्राचीन अवशेषों से घिरी हुई है। कहा जाता है यहां पर स्थित हज़ारों ऐतिहासिक शिवलिंग खुदाई के दौरान मिलें थे।
इस जगह से जुड़ी एक पौराणिक कथा के अनुसार महाभारत काल में पांडवों को जीवित आग में भस्म करने के लिए कौरवों ने यहीं भालाओं का निर्माण करवाया था।