Read in App


• Sat, 17 Apr 2021 5:55 pm IST


दिल्ली कर्फ्यू – नियम नहीं माने तो होंगे गिरफ्तार


देश में कोरोना महामारी का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है,जिसके चलते आज से राजधानी दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू लगा दिया गया है।ध्यान देने वाली बात ये है कि यह कर्फ्यू शुक्रवार रात 10 बजे से ही शुरू हो चुका है और सोमवार सुबह 5.00 बजे तक चलेगा।आपको बता दें कि कर्फ्यू के दौरान दिल्ली में मॉल्स, जिम, स्पॉ, ऑडिटोरियम पूरी तरह से बंद हैं। जबकि सिनेमा हॉल 30 फीसदी क्षमता के साथ खुले रहेंगे। हर जोन में सिर्फ एक साप्ताहिक मार्केट खुल सकेगी। वहीं रेस्टोरेंट में बैठकर खाने-पीने की सुविधा नहीं है। इसकी जगह होम डिलीवरी की अनुमति है। वीकेंड कर्फ्यू के दायरे से शादी समेत सभी आवश्यक सेवाओं को बाहर रखा गया है। इन सेवाओं से जुड़े लोगों के लिए सरकार ने कर्फ्यू-पास जारी किया है।