पौड़ी: सोमवार को सुबह से ही बारिश होती रही। सुबह के समय तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। बारिश से आम जनजीवन भी प्रभावित रहा। सोमवार को जिले के अधिकांश इलाकों में सुबह से ही बारिश होती रही। बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। लोगों को बढ़ती गर्मी से भी राहत मिली। बारिश से वन विभाग व जल संस्थान विभाग को भी राहत मिली।