Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 23 Dec 2022 6:00 am IST


आज चमक सकता है इन राशि के जातकों का सितारा, इन्हें मिल सकती है थोड़ी निराशा, पढ़िए अपना राशिफल


हिंदू धर्म में पंचांग और ग्रह नक्षत्रों को मानने वाले लोग राशिफल के बारे में भी बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं। उनको जानना होता है कि आज का राशिफल कैसा होगा। दैनिक राशिफल हर दिन का घटनाओं का फलित होता है। किस राशि को आज के दिन कुछ खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए आज का दिन बेहद खास होने वाला है। आज का राशिफल ग्रह गोचर आधारित होता है। इसके आधार पर जातक के स्वास्थ्य, वैवाहिक जीवन व प्रेम, धन-धान्य और समृद्धि, परिवार एवं व्यवसाय तथा नौकरी से जुड़ी जानकारी होती है। आज का दिन 23 दिसंबर शुक्रवार कुछ लोगों के लिए अच्छा और कुछ के लिए बुरा परिणाम लेकर आ सकता है। आइए जानते है सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज शुक्रवार का दिन। पढ़िए अपना राशिफल। 

मेष 
आज आप मानसिक रूप से परेशान हो सकते हैं। ऑफिस के कार्यों में लापरवाही न करें। परिवार में किसा सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। 

वृष 
कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। 

मिथुन
व्यर्थ की उलझनों में फंस सकते हैं। वाद-विवाद से बचें। कोई भी निर्णय लेने से पहले सोच विचार लें। व्यापारी वर्ग रुपये-पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें।  फिजुलखर्ची में वृद्धि होगी। 

कर्क
आज का दिन आपके लिए लकी रहने वाला है। लंबे समय से अटका हुआ अधूरा कार्य पूरा होने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा। नया निवेश करने के लिए आज का दिन शुभ है। 

सिंह
वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। घर में उत्साह का माहौल रहेगा। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। अचानक धन लाभ होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। युवा वर्ग कॅरियर पर फोकस करें। 

कन्या
आज आपको दिन की शुरुआत में गुड न्यूज मिल सकती है। विदेश से जुड़े कारोबारियों को उत्तम लाभ होगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है। कानूनी मामलों में सफलता मिलेगी। 

तुला
आज सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी की खराब तबीयत के कारण आज आपका धन खर्च हो सकता है। व्यवसाय में नए विचारों का स्वागत खुले दिमाग़ और तेज़ी के साथ करें। काम में दिलचस्पी बनाए रखने के लिए खुद को शांत रखें। आपका जीवनसाथी आपके लिए फरिश्तों की तरह है और आपको आज यह एहसास होगा। 

वृश्चिक
कॅरियर में सफलता मिलेगी। व्यवसायिक योजना फलीभूत होगी। शैक्षणिक कार्यों को लेकर यात्रा करनी पड़ सकती है। घर से निकलते समय बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेकर जाएं। 

धनु
संतान सुख की प्राप्ति होगी। अधूरा कार्य पूरा होगा। इस राशि के सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं का आज खुशखबरी मिल सकती है। वाणी पर सयंम बरतें। नशे के सेवन से दूर रहें। 

मकर 
वैवाहिक जीवन सुखमय होगा। भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी। आज आप जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा। 

कुंभ 
वाद-विवाद से बचें। खर्चों में वृद्धि से आर्थिक स्थिति प्रभावित हो सकती है। नया निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों से राय मशवरा लें। स्वास्थ्य का ख्याल रखें। लंबी यात्रा के योग हैं। 

मीन 
इस राशि के व्यापारी वर्ग उधारी देने से बचें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे युवाओं को गुड न्यूज मिल सकती है। परिवार के सदस्यों का ख्याल रखें। प्यार के रिश्तों में मिठास आएगी।