Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 11 Nov 2021 5:26 pm IST

जन-समस्या

आसमान में छाए बादल ठंड में इजाफा


सीमांत जनपद में मौसम ने फिर करवट बदली है। गुरुवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। इससे तापमान में गिरावट आई है और ठंड बढ़ गई है। आपदा विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक जिला मुख्यालय का न्यूनतम तापमान एक डिग्री कम होकर छह पहुंच गया है। अधिकतम तापमान भी कम होकर 24 डिग्री हो गया है।