Read in App


• Thu, 3 Jun 2021 11:54 am IST


मंड्या बुग्याल में बकरी चराने गए युवक की ग्लेशियर की चपेट में आने से मौत


पिथौरागढ़-ग्राम सभा न्यू सोबला के बुग्याल में बकरी चराने गए युवक की ग्लेशियर की चपेट में आने से मौत हो गई है। घटना की जानकारी के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। न्यू सोबला ग्राम के जिमिर गांव निवासी 26 वर्षीय ईश्वर सिंह बकरी चराने के लिए मंड्या के बुग्याल में 15-20 दिन पूर्व गया था। जंगल से बकरियों को वापस लाने के दौरान ग्लेशियर की चपेट में आने से वह सौ मीटर गहरी खाई में गिर गया। बर्फ में दब जाने से उनकी मौत हो गई। अन्य भेड़-बकरी पालकों ने इस घटना की जानकारी ग्राम प्रधान अंजू देवी को दी। जिसकी सूचना प्रधान ने प्रशासन को दी।