Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Mon, 1 May 2023 11:00 am IST

नेशनल

महाराष्ट्र : भिवंडी हादसे में मृतकों की संख्या हुई सात, अभी तक 12 को सुरक्षित निकाला गया बाहर...


महाराष्ट्र में ठाणे जिले के भिवंडी शहर में बीते दिन ढही दो मंजिला इमारत के मलबे से तीन और लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। 

बताया जा रहा है कि, हादसे में अब तक मरने वालों की संख्या बढ़कर सात हो गई है। अब तक करीब 12 लोगों को बचाया गया है। अभी भी मलबे में दो मजदूरों के फंसे होने की आशंका है। इधर, मनकोली के वलपाड़ा स्थित वर्धमान कंपाउंड में दो मंजिला इमारत के मालिक को हिरासत में लिया गया है। 

बता दें कि, इमारत के मालिक इंद्रपाल पाटिल के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया। पाटिल से घटना के संबंध में पूछताछ की जाएगी। बताते चलें कि, शनिवार को अपराह्न करीब पौने दो बजे इमारत ढह गई थी। दुर्घटना के बाद पिछले 42 घंटे से बचाव अभियान जारी है।