बागेश्वर : सेवा विस्तार की मांग के लिए उपनल कर्मचारियों का आंदोलन जारी है। उपनल कर्मचारियों ने हाथ में तिरंगा लेकर धरना दिया और जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेेतावनी दी।कलक्ट्रेट परिसर में उपनल कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार और स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। कहा, दो साल के बाद कर्मचारी बेरोजगार होकर आर्थिक संकट का सामना करने को मजबूर हैं। कहा कि पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है, लेकिन उपनल कर्मियों को अपनी जायज मांग के लिए आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ा है। वहां पर संजय कनौजिया, गोविंद सिंह, बलवंत सिंह, सुरेश चंद्र आदि मौजूद रहे।