Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Thu, 23 Mar 2023 5:45 pm IST

मनोरंजन

सलमान खान की फिल्म Tiger 3 से लीक हुआ शाहरुख का कैमियो! इस तरह से 'टाइगर' से मिलते नजर आये 'पठान'


 शाहरुख खान की स्पाई थ्रिलर 'पठान' में दबंग खान का कैमियो देखकर फैन्स खुश हो गए थे। फिल्म में जब सलमान खान, शाहरुख की मदद करने पहुंचे थे तो पूरा का पूरा थिएटर तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठा था। वहीं, सलमान के फिल्म 'पठान' में कैमियो के बाद से ये भी कहा जाने लगा था कि दबंग खान की फिल्म 'टाइगर 3' में शाहरुख भी कैमियो रोल करते नजर आएंगे। इस खबर के आने के बाद से फैंस काफी खुश थे। बताया जा रहा है कि फिल्म में शाहरुख और सलमान का जेल से भागने का एक सीन है।  दरअसल, 'टाइगर 3' के एक सीन में सलमान खान को जेल से भागना पड़ता है, जिसमें पठान यानी शाहरुख खान उनकी मदद करते हैं।