Read in App


• Tue, 30 Mar 2021 12:18 pm IST


संदिग्ध हालात में अधेड़ का शव लटका मिला


नैनीताल- क्षेत्र के दिकथेरी गांव के मचपानी तोक निवासी प्रेम सिंह (45) पुत्र राम सिंह का संदिग्ध हालात में फंदे से लटका शव मिला। राजस्व उपनिरीक्षक भुवन चंद जोशी ने बताया कि मृतक के बेटे प्रवीण सिंह नेगी ने फोन पर बताया कि उनके पिता की मौत हो गई है। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए नैनीताल भेज दिया गया। मृतक के बेटे ने बताया कि उसके पिता लंबे समय से बीमार थे और वह कुछ मानसिक रूप से कमजोर थे। मृतक की एक नाबालिग बेटी भी है। राजस्व पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।