Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Sun, 25 Dec 2022 9:00 am IST

नेशनल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू औऱ उपराष्ट्रपति धनखड़ ने देशवासियों को दी क्रिसमस की बधाई, दिया ये संदेश...


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने क्रिसमस की पूर्व संध्या पर देशवासियों को बधाई दी, और कहा कि यह त्योहार हमें एकदूसरे के प्रति दया और प्रेम की भावना रखने की प्रेरणा देता है। 

राष्ट्रपति ने देशवासियों को संदेश देते हुए कहा कि, क्रिसमस का ये त्यौहार पूरी मानव जाति के लिए शांति और भाईचारे का प्रतीक है। क्रिसमस के दिन हम प्रभु यीशु मसीह के करुणा और बलिदान के संदेश को याद करते हैं। मैं सभी देशवासियों, विशेषकर ईसाई भाइयों और बहनों को क्रिसमस के त्योहार की हार्दिक बधाई देती हूं।

वहीं उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने भी देशवासियों को क्रिसमस की बधाई दी। भारतीय वन सेवा 2021 के परिवीक्षा अधिकारियों से बातचीत करते उन्होंने कहा कि, मानव जाति पृथ्वी ग्रह को अपने विशेषाधिकार के रूप में नहीं ले सकती। यह बात प्राकृतिक संसाधनों के अत्यधिक दोहन पर चिंता व्यक्त करते हुए कही।