Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Fri, 3 Sep 2021 4:10 pm IST

वीडियो

आसमान छूती महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने भाजपा सरकार का पुतला फूंका



आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आसमान छूती हुई महंगाई के विरोध में भाजपा की सरकार का बल्लूपुर चौक पर पुतला फूंका l कार्यक्रम संयोजक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री नवीन जोशी के नेतृत्व में यह पुतला दहन किया गया l इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नवीन जोशी ने कहा कि भाजपा सरकार में बढ़ती महंगाई से जहां आम आदमी परेशान है , वहीं आए दिन रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं। आज स्थिति यह हो गई है कि कांग्रेस की सरकार के समय में 300 ₹_400 में मिलने वाला सिलेंडर भाजपा की सरकार में ₹900 के पार चला गया है।