Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 22 Jun 2022 8:30 pm IST

मनोरंजन

कबीर सिंह को पूरे हुए तीन साल, कियारा और शाहिद ने शेयर की ग्लैमरस रील, देखें


शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी ने अपनी इंस्टाग्राम फीड पर एक ग्लैमरस रील पोस्ट की है। उनकी फिल्म कबीर सिंह को 21 जून को तीन साल हो गए थे। जिसके लिए उन्होंने ये रील पोस्ट की थी। वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा है, 'कबीर और प्रीति के तीन साल। कबीर सिंह।"

संदीप रेड्डी वांगा की ओर से निर्देशित कबीर सिंह की भी इंटरनेट पर मर्दानगी से संबंधित गलत धारणाओं को बढ़ावा देने के लिए आलोचना की गई थी। हालांकि यह फिल्म शाहिद और कियारा के लिए ब्लॉकबस्टर हिट रही थी। ये फिल्म साउथ की अर्जुन रेड्डी की रीमेक थी। जिसमें विजय देवरकोंडा और शालिनी पांडे मुख्य भूमिकाओं में थे। इस बीच कियारा जल्द ही फैमिली एंटरटेनर फिल्म जुग जुग जीयो में नजर आएंगी, जिसमें अनिल कपूर, नीतू कपूर और वरुण धवन हैं। फिल्म 24 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।