Read in App


• Sat, 27 Feb 2021 9:47 am IST


पहली बार होगी फायर ब्रिगेड में महिलाओं की भर्ती


उत्तराखंड सरकार ने फायर ब्रिगेड में महिलाओं के लिए नौकरी के दरवाजे खोल दिए गए हैं। अभी तक फायर ब्रिगेड में महिलाओं की नियुक्ति नहीं की जाती थी।

सरकार ने अग्निशमन एवं आपात सेवा अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी सेवा नियमावली में संशोधन कर महिलाओं को भर्ती का मौका दिया गया है।

इस संबंध में शासन की ओर से नियमावली की अधिसूचना जारी कर दी गई।