Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Wed, 7 Dec 2022 7:30 am IST

मनोरंजन

50 साल की हुईं कश्मीरा शाह, गर्ल गैंग के साथ थाईलैंड में मनाया बर्थडे, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं हॉट तस्वीरें


एक्ट्रेस कश्मीरा शाह ने बीते दिसंबर को अपना 50वां बर्थडे मनाया। कश्मीरा शाह इन दिनों अपनी गर्ल गैंग के साथ थाईलैंड में छुट्टियां मना रही हैं। एक्ट्रेस ने वहीं पर अपने जन्मदिन मनाया। एक्ट्रेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। फोटोज में वह बिकिनी पहने हुए नजर आ रही हैं जिसे देखकर फैंस के पसीने  छूट रहे हैं।


बता दें कि कश्मीरा शाह उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपने गर्ल गैंग के लिए जानी जाती हैं। उनके कई सेलेब फ्रेंड्स हैं। सोशल मीडिया पर कश्मीरा शाह के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज तेजी से वायरल हो रही हैं। तस्वीरों में सभी गर्ल्स ग्लैमरस अंदाज में अपनी अदाएं बिखेर रही हैं।  एक्ट्रेस की सभी फ्रेंड्स ने बोल्ड ड्रेसेस के साथ पोज दिए है। कश्मीरा भी नियॉन कलर की बिकिनी में  ‘सेंटर ऑफ अट्रैक्शन’ बन गईं।' सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरों ने आग लगा दिया है।