Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 6 Dec 2022 2:00 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

क्या चीन और सऊदी अरब की अमेरिका से बढ़ गयी है दूरी, जानिए जिनपिंग के रियाद जाने की वजह...?


चीन और सऊदी अरब के साथ अमेरिका के बढ़ते तनाव के बीच राष्ट्रपति शी जिनपिंग 8 दिसंबर को रियाद पहुंचेंगे। जहां वो सऊदी अरब की राजधानी रियाद में चीन-अरब शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। 

इसमें 14 अरब देशों के राष्ट्राध्यक्षों के शामिल होने की संभावना है। सीएनएन ने सूत्रों के हवाले से जिनपिंग की रियाद यात्रा की जानकारी दी। जिनपिंग की दो दिनी सऊदी अरब यात्रा के दौरान चीन-जीसीसी कॉन्फ्रेंस हो सकती है। जाहिर है सऊदी अरब अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बाद भी मध्य पूर्व में अमेरिका का सबसे बड़ा सहयोगी है। 

इधर, जिनपिंग की सऊदी अरब यात्रा को लेकर महीनों से अटकलें जारी हैं। हालांकि, सऊदी अरब और चीन दोनों ही सरकारों ने जिनपिंग की यात्रा की पुष्टि की है।