Read in App


• Thu, 22 Jul 2021 3:49 pm IST


कर्नल कोठियाल हो सकते हैं आप का मुख्यमंत्री चेहरा, सिसोदिया ने दिए संकेत


उत्तराखंड में कर्नल अजय कोठियाल आम आदमी पार्टी के लिए मुख्यमंत्री चेहरा हो सकते हैं। आज रूड़की पहुंचे मनीष सिसोदिया ने इसके संकेत दिए हैं। दिल्ली के उप मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार यहाँ पूरी तरह से विफल रही है। यहाँ तीन-तीन सीएम बदले गए, लेकिन लोगों की अपेक्षाओं पर खरे नहीं उतरे। सिसोदिया ने कहा प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री कौन हो - भ्रष्ट नेता या देशभक्त फौजी।