Read in App


• Thu, 3 Jun 2021 6:20 pm IST


बागेश्वर में जीतनगर का रास्ता नौ साल बाद भी अधूरा


बागेश्वर-मंडलसेरा वार्ड के जीतनगर में 2012 में आपदा से रास्ता ध्वस्त हो गया था। तब से अभी तक यह आधा ही दुरुस्त हो सका है। इसके अलावा भूस्खलन का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बरसात का मौसम शुरू से पूर्व रास्ता और सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा कि 2012 में अतिवृष्टि से जीतनगर में धन सिंह डसीला के घर के सामने से सोबन राम के घर के आगे तक नदी किनारे रास्ता पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।