Read in App

DevBhoomi Insider Desk
• Tue, 10 Aug 2021 4:42 pm IST


महावीर रवांल्टा उत्तराखंड भाषा संस्थान में सदस्य नामित से क्षेत्र में खुशी की लहर


उत्तराखंड के प्रसिद्ध साहित्यकार पुरोला निवासी महावीर रवांल्टा को उत्तराखंड शासन की ओर से उत्तराखंड भाषा संस्थान में बतौर सदस्य नामित किये जाने से क्षेत्र में खुशी की लहर है। प्रदेश सरकार ने हाल ही में उत्तराखंड भाषा संस्थान सभा का गठन किया गया है। जिसे प्रदेश की ग्रीष्म कालीन राजधानी गैरसैंण में स्थापित किया जाएगा। सदस्यों में हिंदी, उर्दू, पंजाबी व लोकभाषा के 12 विख्यात भाषाविद व साहित्यकारों को नामित किया। जिनमें से महावीर रंवाल्टा एक है। रंवाई घाटी के कंडियाल गांव में जन्मे, पले-बढ़े महावीर ने अब तक 4 उपन्यास, 11 कहानी संग्रह, 4 नाटक, 4 कविता संग्रह,1 बाल एकांकी संग्रह, 2 बाल कहानी संग्रह, 1 बाल कविता संग्रह, 1 बाल नाटक, 1 व्यंग्य संग्रह सहित लोक साहित्य की श्रेणी में 4 अतिरिक्त लोककथा संग्रह हिंदी साहित्य प्रेमियों को अब तक समर्पित कर चुके हैं।। महावीर रंवाल्टा को उनकी कृतियों के लिए राष्ट्रीय स्तर पर अनेकों मंचों पर सम्मानित करने के साथ कई पुरस्कारों से नवाजा गया है।