Read in App


• Sat, 6 Apr 2024 6:07 pm IST


भाजपाईयों ने घर-घर लगाया पार्टी का झंडा


बड़कोट। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर पितृ पुरुषों को याद करते हुए पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ पथ सभा, यात्रा कार्यक्रम किया गया। साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने घर-घर पार्टी झंडा भी लगाया। स्थापना दिवस पर लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय तथा भारतीय जनता पार्टी एक राजनीतिक पार्टी ही नहीं यह एक आंदोलन है के तहत कार्यक्रम किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने पार्टी के उद्देश्यों तथा राष्ट्र एव जनहित के कार्यक्रमों पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर यमुनोत्री विधानसभा के संयोजक व पूर्व विधायक केदार सिंह रावत, सहसंयोजक भरत सिंह रावत, मंडल अध्यक्ष मीनाक्षी रोंटा, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जशोदा राणा, प्रवीण सिंह रावत, अतोल सिंह रावत, शैलेंद्र सिंह चौहान, प्रताप सिंह रावत, मुकेश टम्टा थे।